आजमगढ़।अंबारी आजमगढ़ फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरी ग्राम सभा में युवक के हत्या का मामला सामने आया है बता दे की
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरी ग्राम सभा के साहेब लाल (३५)पुत्र हरचरण की शव सोमवार की सुबह अमरूद के पेड़ पर संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला।
ग्रामीणों ने बताया कि रविवार के शाम में घर के बगल वालो से झगड़ा हुआ फिर रात लगभग ग्यारह बजें उन्हीं लोगो से विवाद हुआ । जिसमें मृतक के घर पर मार पीट हुआ उसके बचाव में मृतक की पत्नी (किरण पति साहेब लाल )जो गर्भवती थी मौके पर पति को बचाने के लिए दौड़ पड़ी हमलावरों ने गर्भवती महिला के ऊपर भी हमला कर दिया जिससे मौके पर ही पेट में जोर का दर्द होने लगा हल्ला गुल्ला सुनकर आस पास के लोग उपस्थित हुए बीच बचाव किए और साहेबलाल जान बचाकर घर से खेत के तरफ निकल गया ।
इधर पत्नी को लेकर पास पड़ोसी अस्पताल चल दिए जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर लगभग सुबह चार बजे जच्चा बच्चा की जान बचाई। किरण ने एक बच्चे को जन्म दिया।
उधर ग्रामीण ने बताया कि,”साहेब लाल रात भर घर पर नहीं आया, सभी परिवार के सदस्य महिला के हलचल में कुछ समझ नहीं पाएं। वहीं मृतक साहेब लाल पिक अप ड्राइवर था जो सुबह स्थानीय मंडी से फलों लादकर सुबह तीन बजे अंबारी से आजमगढ़ जाता था और शाम को वापस आता था,पर आज की सुबह जब साहेब लाल मंडी नही पहुंचा तो मंडी संचालक कई बार फोन किया पर कोई जवाब नही मिला वह मृतक को खोजते हुए उसके घर पहुंचा घर वालों ने भी खोजना शुरू किया।
मृतक साहेबलाल अपने खेत के पास बाग में अमरूद के पेड़ पर उसका शव संदिग्ध अवस्था टंगा था। ग्रामीणों ने फूलपुर कोतवाली पुलिस सूचना दिया मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।”
साहेब लाल दो भाईयो में दूसरे स्थान पर था बड़ा भाई बांकेलाल दिल्ली में पेंटिंग का काम कर जीवन यापन करता था , साहेब लाल की शादी छः वर्ष पहले किरण से हुई थी । घर पर साहेबलाल, बांकेलाल की पत्नी , किरण पत्नी मृतक थी, साहेब लाल की माता और पिता की मौत बहुत दिन पहले हो चुकी थी।
