कार्यालय, अधीक्षक, सामु० स्वा० के०, फूलपुर, आजमगढ़

सामु० स्वा० के०, फूलपुर, आजमगढ़ पर वृहद मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

शिविर का आयोजन डॉ मोहम्मद अज़ीम के नेतृत्व में बेहतर तरीके से किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन में जन-प्रतिनिधि के रूप में श्री भानु प्रताप चौहान (भाजपा, मण्डल अध्यक्ष), मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्साधिकारी, आजमगढ़ तथा चेयरमैन श्री रामआशीष बरनवाल जी के द्वारा किया गया है।

मानसिक स्वास्थ्य शिविर में मण्डलीय, जिला चिकित्सालय, आजमगढ़ से श्री सौरभ कुमार (साइकेट्रिक सोशल वर्कर), कु० नेहा यादव (क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट), श्री मनोज कुमार बघेल (साइकेट्रिक नर्स), डा० शशिकांत जी (अधीक्षक, सामु०स्वा०के० फूलपुर, आजमगढ़), डा० जावेद आलम, डा० प्रमोद यादव, डा० कुन्दन गुप्ता, डा० अश्विनी मिश्रा, डा० चन्द्रमुखी यादव, डा० मो० अजीम तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी (सामु०स्वा०के० फूलपुर, आजमगढ़) के द्वारा उपस्थित होकर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।

आयोजित मानसिक स्वास्थ्य शिविर में कुल जिसमें मानसिक रूप से पीड़ित 352 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें मानसिक रूप से पीड़ित 41 मरीजों का उपचार जिला मानसिक स्वास्थ्य टीम के द्वारा उपचार तथा जिला मण्डलीय अस्पताल, आजमगढ़ को रेफर किया गया। टीम के द्वारा मानसिक रोगों के लक्षणों, प्रकार के बारे में जागरूक किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शशिकांत जी ने उपस्थित जनसमूह को मानसिक रोगियों का उपचार करने एवं क्षेत्र में जागरूकता फैलाने की अपील की । मुख्य अधीक्षक को बुके और राम मंदिर मढ़ी हुई फोटो देखकर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ नेत्र परीक्षण अधिकारी डॉक्टर आरबी वर्मा ने किया

अधीक्षक फलपुर सामु० स्वा० के० फूलपुर, आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *