अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा गोण्डा -अयोध्या बार्डर के तटीय क्षेत्रों/टापुओं पर जल पुलिस के साथ स्टीमर से भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

ब्यूरो हामिद अली,
गोण्डा,अयोध्या धाम में होने वाले श्री राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम एवं मा0 प्रधानमंत्री जी के आगमन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में आज दिनाकं 18.01.2024 को अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री राधेश्याम राय द्वारा नवाबंगज पुलिस व जल पुलिस के साथ गोण्डा-अयोध्या बार्डर के तटीय क्षेत्रों व नदी के बीच बने टापुओं का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान मोटर बोट से जल मार्ग, गोण्डा अयोध्या बार्डर सीमावर्ती किनारों, नदी के बीच में बने टापुओं की चेकिंग कर लिया शान्ति एंव सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज मनोज कुमार राय, जल पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *