एसपी गोण्डा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा थाना नवाबंगज पुलिस, RAF की संयुक्त फोर्स के साथ गोण्डा-अयोध्या बार्डर पर पैदल गस्त/फ्लैग मार्च किया गया, ड्रोन से भी नज़र

ब्यूरो हामिद अली,
गोण्डा,अयोध्या धाम में होने वाले श्री राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम एवं मा0 प्रधानमंत्री जी के आगमन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री राधेश्याम राय द्वारा थाना नवाबंगज पुलिस व RAF फोर्स के साथ गोण्डा-अयोध्या बार्डर पर फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा फ्लैग मार्च के दौरान गोण्डा-अयोध्या बार्डर व सीमावर्ती गाँवों में फ्लैग मार्च व ड्रोन कैमरों से निगरानी करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गयी, माँझा गाँवों में भ्रमण के दौरान लोगो से वार्ता कर किसी भी नये व्यक्तियों के आने पर इसकी सूचना पुलिस को देने हेतु हिदायत किया गया। । इसके अतिरिक्त गोण्डा-अयोध्या बार्डर सीमा के आस-पास होटलों, ढाबों, दुकानों आदि की सघन चेकिंग कर कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस एवं पी0ए0सी0 बल की ड्यूटी लगाई गयी।
इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज मनोज कुमार राय, चौकी प्रभारी सरयू घाट व पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
