मुबारकपुर (आज़मगढ़)
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बमहौर अंडर पास के निकट शुक्रवार को मुबारकपुर थाना पुलिस ने पांच हवाला कारोबारियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 50 लाख रुपए, कूट रचित आधार कार्ड, चार पहिया वाहन कार बरामद । पुलिस ने दावा किया है कि हवाला कारोबारियों के पास से बरामद कूटरचित आधार कार्ड से ये लोग हवाला कारोबार करते हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर राजेश कुमार के दिशा निर्देश में उपनिरीक्षक तुलसी प्रसाद अपने हमराही पुलिस बल के साथ सठियांव अंडर पास के पास चेकिंग कर रहे थे कि खास मुखबिर की सूचना के आधार पर मुबारकपुर बाजार से बमहौर की तरफ चार पहिया वाहन से हवाला का कारोबार करने वाले शाहगढ की तरफ जा रहे है। पुलिस ने बमहौर अंडरपास के पास पहुंच कर उक्त वाहन का आने का इंतज़ार करने लगी। कि चार पहिया वाहन कार से आते कुछ लोग दिखाई दिए। पुलिस के रोकने पर वे गाड़ी घुमाकर भागने का प्रयास करने लगे थे कि पुलिस ने उनका पीछा कर के कुछ दूर पर पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गये लोगों में मुहम्मद अंजर पुत्र अफजाल अहमद निवासी ककरहटा थाना कोतवाली आज़मगढ़ व मुहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद इरफ़ान पता उपरोक्त के पास से कैस 50 लाख रुपया बरामद पाया गया। उक्त गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के दौरान यह पता चला कि बरामद रुपये अब्दुल मन्नान पुत्र एहरार पता उपरोक्त, नजीब अख्तर पुत्र नसीम अख्तर निवासी कटरा मुबारकपुर व आफताब पुत्र फजलू रहमान निवासी इसरौली, थाना सरायमीर को देने के लिए ले जाया जा रहा था। अंजर और आसिफ की निशानदेही पर उक्त अन्य तीनों लोगों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ से यह पता चला कि उक्त सभी लोग सामुहिक रूप से हवाला का काम करते हैं। हवाला के रुपये आज़मगढ़ सहित गोरखपुर, बहराइच, देवरिया, अयोध्या, मऊ, जौनपुर सहित विभिन्न जनपदों में खपाते हैं। आफताब की विदेश में जान पहचान है, आज़मगढ़ में मुख्य रूप से मुजीब, आफताब अहमद हवाला कारोबारियों के सरगना हैं। इनके पास से बरामद नगदी के अलावा फर्जी आधार कार्ड, चार पहिया वाहन के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए गिरफ्तार लोगों को जेल भेज दिया।
