22 जनवरी को लेकर पुलिस की तरफ से सुरक्षा को लेकर तैयारियों को और मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने शुक्रवार को बताया कि जनपद में हाई अलर्टनेस है और पुलिस की अलग-अलग टीमें जगह-जगह तैनात की गई हैं। शुक्रवार को परेड में सभी सुरक्षा बल को यहां पर बुलाकर ब्रीफ किया गया है कि कैसी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।जनपद के बॉर्डर पर और जनपद में जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बस स्टेशनों पर जांच हो रही। सभी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व पुलिस की संयुक्त टीम आकस्मिक चेकिंग कर रही है। होटल, ढाबा पर भी चेकिंग हो रही है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जनपद में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति ना रहे और ना ही जनपद से होकर कोई संदिग्ध व्यक्ति निकले। इसके अलावा श्रद्धालुओं के आवागमन के मार्ग पर भी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक पुलिस को लगाया गया है। मिश्रित आबादी वाले स्थल पर भी डायल 112 के अलावा पेट्रोलिंग टीम की तैनाती की गई है।
