आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के मदियापार गांव की सिवान में एक ट्यूबवेल के समीप रखे सरपत में करीब 25 वर्षीय युवक का अधजला शव मिलते ही हाहाकार मच गया। स्थानीय के अनुसार युवक की हत्या की गयी है।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मदियापार गांव निवासी वीरेंद्र पांडे के ट्यूबवेल पर सरपत रखा गया था। शाम को गांव की कुछ महिलाएं नित्य क्रिया के लिए गई तो सरपट के झुंड से पैर दिखाई दिया। महिलाएं सरपत के पास आकर देखीं एक मरे हुए व्यक्ति का शव पड़ा दिखाई दिया। वहां से महिलाएं भाग कर घर जाकर लोगों को घटना से अवगत कराया। मौके वीरेंद्र पांडेय सहित गांव के लोग पहुंचे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अतरौलिया थानाध्यक्ष सुवेद्र राय को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गयी। शव को देखने से यह प्रतीत हो रहा है कि युवक की हत्या कर उसे जलाने का प्रयास किया गया। मृतक का आधा चेहरा, दोनों हाथ तथा पेट का कुछ हिस्सा जला हुआ है। पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुट गयी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *