थाना जहानागंज
वाहन चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह के 03 सदस्य गिरफ्तार; अवैध तमंचा कारतूस व चोरी की 05 मोटर साइकिल बरामद
आज दिनांक 03.02.2024 को उ0नि0 मदन कुमार गुप्ता हमराह ब्लाक तिराहा कस्बा जहानागंज मे मौजूद थे कि स्वाट टीम प्रभारी मय टीम पहुचे और वाहन चोरी की घटनाओ पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के उद्देश्य से अपराध वं अपराधियो के बारे मे विचार विमर्श कर ही रहे थे कि मुखबिर ने सूचना दिया कि वाहन चोरो का गिरोह जो सठियांव की ओर से चोरी की 02 मोटर साइकिल पर 03 ब्यक्ति आ रहे है । जिसके पास अवैध तमंचा भी है । इस सूचना पर उ0नि0 मदन कुमार गुप्ता हमराह व स्वाट टीम प्रभारी मय टीम बजहा पुलिया पर उक्त गिरोह का इन्तजार करने लगे थोड़ी देर बाद 02 मोटर साइकिल पर 03 ब्यक्ति आते हुए दिखायी दिये। जिन्हे रुकने का इशारा किया गया तो पुलिस बल को देखकर मोटर साइकिल सवार ब्यक्ति मोटर साईकिल को पीछे मुड़ाकर भागने का प्रयास किये जिन्हे मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा समय करीब 12:10 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों 1. अजय यादव यादव उर्फ अम्बिका यादव S/O शिवमुनि यादव नि0 कटवास PS कोपागंज जनपद मऊ उम्र करीब 21 वर्ष, 2. सोनू यादव S/O दुर्गेश यादव R/O कसारा PS कोपागंज जनपद मऊ उम्र 20 वर्ष, 3. प्रवीन खरवार S/O स्व0 त्रिभुवन खरवार निवासी सिलाइच थाना मोहम्दाबाद जनपद गाजीपुर उम्र 20 वर्ष के पास से चोरी की 02 मोटर साइकिल, तथा अभियुक्त अजय यादव के पास से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। अभियुक्तो की निशादेही पर 03 अन्य मोटर साइकिल पुनर्जी पुलिया के पास अर्धनिर्मित मकान से बरामद किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 42/24 धारा 411/413/414/420/467/468/471 भादवि. धारा 3/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तो का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
*पुछताछ का विवरण-* अभियुक्तो ने बताया कि वे आजमगढ़ व आस पास के जनपदों में मोटर साइकिल चोरी करके बेचते थे और पैसे आपस में बांट लेते थे।
*पंजीकृत अभियोगः-* मु0अ0सं0 42/24 धारा 411/413/414/420/467/468/471 भादवि. धारा 3/25 शस्त्र अधि0 थाना जहानागंज आजमगढ़।
*बरामदगी का विवरण–*
(1)- 05 मोटर साइकिल (हीरो स्पलेण्डर प्लस)
(2)- 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर
*गिरफ्तार अभियुक्त–*
1. अजय यादव उर्फ अम्बिका यादव पुत्र शिवमुनि यादव निवासी कटवास थाना कोपागंज जनपद मऊ।
2. सोनू यादव पुत्र दुर्गेश यादव निवासी कसारा थाना कोपागंज जनपद मऊ।
3. प्रवीन खरवार पुत्र स्व0 त्रिभुवन खरवार निवासी सिलाइच थाना मोहम्दाबाद जनपद गाजीपुर।
*आपराधिक इतिहास-*
*1.अजय यादव उर्फ अम्बिका यादव पुत्र शिवमुनि यादव निवासी कटवास थाना कोपागंज जनपद मऊ*
1. मु0अ0सं0 209/19 धारा 394 भादवि थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर
2. मु0अ0सं0 342/19 धारा 392 भादवि थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर
3. मु0अ0सं0 244/19 धारा 379/411/413/414/419/420/467/468/471/120बी भादवि थाना नगरा जनपद बलिया
4. मु0अ0सं0 004/20 धारा 307/34 भादवि थाना नगरा जनपद बलिया
5. मु0अ0सं0 006/20 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना नगरा जनपद बलिया
6. मु0अ0सं0 17/20 धारा 3(1) गैगैस्टर एक्ट थाना नगरा जनपद बलिया।
*2.सोनू यादव पुत्र दुर्गेश यादव निवासी कसारा थाना कोपागंज जनपद मऊ (मुकदमा उपरोक्त)*
*3. प्रवीन खरवार पुत्र स्व0 त्रिभुवन खरवार निवासी सिलाइच थाना मोहम्दाबाद जनपद गाजीपुर (मुकदमा उपरोक्त)*
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1- निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी स्वाट टीम प्रथम जनपद आजमगढ़।
2- उ0नि0 मदन कुमार गुप्ता थाना जहानागंज आजमगढ़।
3- हे0का0 पवन यादव, हे0का0 धर्मेन्द्र यादव, का0 अवनीश सिंह, का0 सुनील प्रजापति, का0 अरुन पाण्डेय स्वाट टीम आजमगढ़।
4- का0 उमेश कुमार सर्विलांस सेल आजमगढ़।
5- हे0का0 बृजेश कुशवाहा, का0 मनोज यादव, का0 अमरजीत यादव थाना जहानागंज आजमगढ़।
रिपोर्टर प्रभात कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *