आजमगढ़! पुलवामा की घटना में शहीद हुए पैरामिलिट्री के जवानों की शहादत को याद करते हुए अटेवा ने देश के पैरामिलिट्री के जवानों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग की है। अटेवा आजमगढ़ के मीडिया प्रकोष्ठ के प्रभारी नवल किशोर ने बताया कि आज ही के दिन 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुई घटना में 40 जवान शहीद हो गए थे,बड़े दुर्भाग्य की बात है कि हमारे देश की सीमाओं की लगातार रक्षा करने वाले इन पैरामिलिट्री के जवानों को भी पुरानी पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है,आज इन जवानों के पुरानी पेंशन की बहाली के लिए अटेवा से जुड़े जिले के शिक्षक,कर्मचारियों,अधिकारियों ने सोशल मीडिया के ट्विटर प्लेटफार्म पर ओपीएस फार पैरामिलिट्री हैजटैग के साथ राष्ट्रव्यापी ट्विटर अभियान चलाया गया,यह ट्विटर अभियान अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय विजय कुमार बंधु जी के आह्वान पर अटेवा के जिला अध्यक्ष सुभाष चन्द यादव के नेतृत्व में चलाया गया।
जिले के आईटी सेल के प्रभारी बद्री प्रसाद गुप्ता ने बताया आज का ट्वीटर अभियान बेहद सफल रहा लाखो की संख्या में ट्वीट कर माननीय प्रधानमंत्री जी से अपने देश के पैरामिलिट्री के जवानों की पेंशन बहाली की मांग की।
जिले की सोशल मीडिया प्रभारी नाहीदा अंसारी ने बताया कि आंदोलन के अगले क्रम में 19 फरवरी से 25 फरवरी तक जिले के सभी शिक्षक,कर्मचारी अधिकारी ईमेल भेज कर माननीय प्रधानमंत्री जी से पुरानी पेंशन बहाली की मांग करेंगे।
जिला अध्यक्ष सुभाष चन्द यादव ने के सभी अटेवा से जुड़े सभी सक्रिय साथियों के आज के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा अटेवा जब तक पूरे देश के सभी शिक्षकों,कर्मचारियों अधिकारियों की पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाएगी तब तक लगातार अलग-अलग तरीकों से संघर्ष करता रहेगा।
ट्वीट करने वालों में प्रमुख रूप से विनोद यादव , गुलाब चौरसिया,मनोज मौर्य,राकेश यादव, आदित्य कुमार,दिनेश, विनीता सिंह, महेंद्र,संजय,बृजेश कुशवाहा,जुल्फिकार अली रिजवी, जनार्दन यादव,देवेश यादव,लल्लन,मेवालाल, आदि लोगों ने ट्वीट कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *