MBBS करने के नाम पर 12,50,000/- रूपयों की ठगी करने के 02 आरोपी अभियुक्तों गिरफ्तार

ब्यूरो हामिद अली,
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री सौरभ वर्मा के नेतृत्व में गठित थाना वजीरगंज पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-461/23, धारा 419,420,406,467,468,471,504,506 भादवि से सम्बन्धित 02 जालसाज अभियुक्तों- 01.सिद्धार्थ तिवारी, 02. दिलीप कुमार को कोल्ड स्टोरेज तिराहा नवाबगंज सेे गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 17.10.2023 को वादी विनोद कुमार सिंह पुत्र दलथम्मन सिंह नि0 देवीपुर अजबनगर थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना वजीरगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि प्रार्थी का लड़का नीट की परीक्षा दिया था और एम0बी0बी0एस0 करना चाहता था। दिलीप कुमार, सिद्धार्थ तिवारी व उनके सहयोगियों द्वारा डायरेक्टर हेड कांउसलर आदि नाम का परिचय देकर दयानन्द मेडिकल कालेज लुधियाना में एडमिशन दिलाने के नाम पर कूटरचित दस्तावेज देकर प्रार्थी से 12,50,000/- रूपयों की ठगी की गयी है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना वजीरगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था तथा विवेचना उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार को सुपुर्द की गयी थी। विवेचना के दौरान दोषी पाये गए 02 आरोपी अभियुक्तों-सिद्धार्थ तिवारी व दिलीप कुमार को आज दिनांक 26.02.2024 को कोल्ड स्टोरेज तिराहा नवाबगंज के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

01. सिद्धार्थ तिवारी पुत्र संजय तिवारी नि0 मकान नं0 631/653 इस्माइलगंज फैजाबाद रोड लखनऊ।

02. दिलीप कुमार पुत्र सहज राम कश्यप नि0 बी/8 राजा राममोहन रामय मार्ग पराग डेरी के सामने 22 जिपलिंग रोड लखनऊ।

पंजीकृत अभियोग
01.  मु0अ0सं0- 461/2023, धारा 419,420,406,467, 468,471,504,506 भादवि थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. व0उ0नि0 श्री विश्वास कुमार चतुर्वेदी।

02. हेड का0 जितेनद्र यादव।

03. का0 मंजीत सिंह।

04. का0 शशांक रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *