
4 मार्च 2024 को किसान पी.जी कालेज रकसा, रतसर – बलिया की ‘राष्ट्रीय सेवा योजना’ की दोनों इकाइयों द्वारा सप्त दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन के कार्यक्रम में ईश वंदना के पश्चात स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं द्वारा लक्ष्य गीत ‘उठें समाज के लिए उठें – उठें’ का गान किया गया। प्रार्थना एवं लक्ष्य गीत के बाद परियोजना कार्य के अंतर्गत दोनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० अश्विनी कुमार पांडेय एवं श्री संजय कुमार शुक्ल के निर्देशन में स्वयंसेवक /स्वयंसेविकाओं द्वारा चयनित ग्राम चक उजियारी एवं खेजुरी में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीण जन को मतदान के प्रति जागरूक करने का कार्य किया गया। साथ ही ग्रामीणों से जाति – पाति, राग-द्वेष, लाभ-हानि आदि को त्याग कर मतदान द्वारा ईमानदार प्रतिनिधि को चुनने हेतु आग्रह भी किया गया। परियोजना कार्य के बाद बौद्धिक कार्यक्रम के अंतर्गत भूगोल विषय के सहायक आचार्य श्री अभिषेक राय द्वारा शिवरार्थियों को पर्यावरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
