ब्यूरो रिपोर्ट परमहंस कुमार
माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,लखनऊ के निर्देशों के अनुक्रम में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रामेश्वर महोदय एवं अपर जनपद/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अभिनय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में तहसील-मधुबन में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।
विधिक जागरुकता शिविर के दौरान उपस्थित अधिकारी एवं अधिवक्तागण द्वारा उपस्थित जनमानस को कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न निवारण हेतु आंतरिक यौन उत्पीड़न निवारण समिति के गठन किये के बारे में दिव्यांगजन, एवं ट्रांसजेंडरों के विधिक अधिकार व संरक्षण के बारे में माननीय मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, नालस हेल्प लाइन नम्बर 15100 के उपलब्ध निःशुल्क विधिक सलाह और असक्षम व्यक्यिों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान किये जा रहे निःशुल्क विधिक सहायता एवं सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे जानकरी देने के साथ ही साथ राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09 मार्च 2024 में सहज वाद निस्तारण के बावत प्रचार प्रसार सम्बन्धी पम्फलेट इत्यादि का वितरण किया गया।
अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, अभिनय कुमार मिश्रा के निर्देशन में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजन दिनांक 09 मार्च 2024 में आमजन को सहज वाद निस्तारण कराकर लाभान्वित किये जाने के उद्देश्य के बावत पैरालीगल वालण्टियरगण द्वारा रैली निकाल कर विकास खण्ड परदहां, तहसील, सदर, कलेक्ट्रेट कैम्पस, थाना सरायलखंसी, गाजीपुर तिराहा, रोडवेज इत्यादि स्थानों पर जाकर लोगों को जानकारी देकर जागरूक किया गया।
