डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में पाच दिवसीय राज्य आमंत्रण सीनियर महिला फुटबाल प्रतियोगिता चल रही है। आज तृतीय दिवस में प्रातःकाल का पहला मैच वाराणसी और गोरखपुर के बीच खेला गया, जिसमें वाराणसी ने गोरखपुर को 03-0 के अन्तर से पराजित किया। दूसरा मैच कानपुर एवं प्रयागराज के मध्य खेला गया, जिसमें कानपुर ने प्रयागराज को 1-0 केे अन्तर से पराजित किया।तीसरा मैच आजमगढ़ एव लखनऊ के मध्य खेला गया, जिसमें आजमगढ़ ने 5-0 से मैच जीत लिया। प्रातःकाल के मुख्य अतिथि डॉ सत्यानन्द राय तथा मुदस्सर चौधरी भूतपूर्व क्रीड़ाधिकारी प्रयागराज रहे। मुकेश कुमार सब्बरवाल उप क्रीड़ा अधिकारी द्वारा बुके देकर सम्मानित किया गया। सायकाल का चौथा मैच देवरिया और मिर्ज़ापुर के बीच खेला जा रहा था इस मैच केे मुख्य अतिथि जमाल अर्पण अध्यक्ष जिला फूटबाल संघ और विनीता पाण्डेय रहीं। मुख्य अतिथि का स्वागत मुकेश कुमार सब्बरवाल द्वारा वैज लगाकर तथा बुके देकर किया गया। राजीव जयसवाल, अखिलेश खरवार, ओमेन्द्र सिंह, संजय सिंह, रीमा यादव, मोईन अली, मनोज यादव, शिवगोविन्द राय आदि लोग उपस्थित रहे।

अन्त में मुकेश कुमार सब्बरवाल, उप क्रीड़ा अधिकारी, द्वारा इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि, गणमान्य नागरिकों, खिलाड़ियों एवं दर्शकों का हार्दिक स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *