आजमगढ़ पल्हना दीवाल में ओवर स्पीड की टक्कर से युवक की मौत

लालगंज तहसील पल्हना में सैयद बाबा स्थान की दीवार से अनियंत्रित बाइक भिड़ी, बाइक सवार युवक की मौत

आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के पल्हना पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत पल्हना बाजार में सैय्यद बाबा स्थान की दीवार से बुधवार की रात करीब 11 बजे एक अनियंत्रित बाइक टकरा गई। घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव की शिनाख्त के लिए परिजनों को सूचित किया गया। गुरुवार को दिन में जिला मुख्यालय पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
बता दें कि रानी की सराय थाना क्षेत्र के आवक निवासी 24 वर्षीय सुनील मद्धेशिया पुत्र जयहिंद रात 11 बजे अपनी बाइक लेकर मेंहनगर थाना के पवनी खुर्द से घर पल्हना होते हुए जा रहा था। तभी पल्हना में टक्कर होने से मौके पर ही मौत हो गई। सुनील पवनी खुर्द में किसी शादी में शामिल होने आया था। सुनील के एक पुत्री है। पत्नी का नाम दीपू है। 6 साल पहले शादी हुई थी। सुनील कार्यक्रमों में तंदूरी रोटी बनाने का काम करता था।

Ticker

देवगांव कोतवाली के पल्हना पुलिस चौकी क्षेत्र में हादसा

पल्हना में सैयद बाबा स्थान की दीवार से अनियंत्रित बाइक भिड़ी

बाइक सवार युवक की मौत, शादी कार्यक्रम से घर लौट रहा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *