संविधान से ही संभव सम्पूर्ण विकास – विमल
ब्यूरो हामिद अली, गोण्डा,आधुनिक शिक्षा की जननी माता सावित्रीबाई फूले की पुण्यतिथि पर कुंजलपुर रामापुर सेक्टर मनका पुर विधानसभा में सेक्टर अध्यक्ष छेदी पासवान के संयोजन में कार्यक्रम आयोजित किया गया. सर्वप्रथम महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण से कार्यक्रम शुरू हुआ. मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा के लिए समाज को प्रेरित करना होगा. अच्छी शिक्षा ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकती है. विशिष्ट अतिथि रमेश विमल ने कहा कि महिला शिक्षा के अभाव में सम्पूर्ण समाज का विकास असंभव होगा.संत रविदास के समानता के सिद्धांत एवं संत गाडगे के शिक्षा के दिए संदेश को अपना कर एवं बाबा साहेब के बनाए संविधान से ही संभव है. बेचन लाल वर्मा, गुलशन मौर्य, प्रमोद कुमार,रामकरन भारती, राम जियावन भारती, वीपी विवेक, शिवपाल, गोगे, विकास अधिकारी, राजेश,सुनीता विवेक,लल्लन, विशाल भारती,विमला देवी, बबिता, अर्चिता सहित सैकड़ों उपस्थित रहे. अध्यक्षता राधेश्याम भाष्कर और संचालन गंगा प्रसाद चौधरी ने किया.
