भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ गोंडा के द्वारा दिव्यांग जन सम्मेलन का आयोजन

ब्यूरो हामिद अली,
गोंडा सांसद कार्यालय जय महल पर किया गया।
आज दिनांक 11/3/2024 को दिव्यांग जन सम्मेलन का आयोजन गोंडा सांसद कार्यालय जय महल पर किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि माननीय सांसद गोंडा श्री कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया जी रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रिजवान अंसारी जिला संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ भाजपा ने किया।उक्त कार्यक्रम केंद्र वह राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया , माननीय सांसद गोंडा में वहां पर उपस्थित दिव्यांग जनों की समस्याओं को सुना,जल्द से जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया। जिसमें मुख्य रूप से श्री संदीप पांडे जिला उपाध्यक्ष भाजपा,वसीम रजा जिला उपाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, श्री शशांक मिश्रा जी भाजपा आई टी सेल जिला संयोजक, ज्योति सिंह एडवोकेट, विनय तिवारी जी एडवोकेट, दिनेश तिवारी नगर उपाध्यक्ष भाजपा, मोहसिन खान वह भारी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे और माननीय सांसद गोंडा के द्वारा सभी दिव्यांगजनों से सत प्रतिशत मतदान का आग्रह किया गया वह अबकी बार 400 के पार के नारे को सरोकार करते हुए माननीय प्रधानमंत्री जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। दिव्यांगजनों ने संकल्प लिया राजा भैया गोंडा सांसद फिर से एक बार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *