आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी संजू हत्याकांड से नाराज लोगों ने सोमवार को डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने हत्यारों को फांसी देने की मांग की।

सगड़ी तहसील के कप्तानगंज कस्बे के पुरानी बाजार निवासी संजू प्रजापति की अंबेडकर नगर में ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में हत्यारों को सजा दिलाए जाने की मांग को लेकर लोग आक्रोशित हैं। सोमवार को कप्तानगंज कस्बे से काफी संख्या में पुरुष और महिलाएं जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उनके द्वारा संजू हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं, संजू के हत्यारों को फांसी दो आदि नारे लगाए जा रहे थे।

इस दौरान लोगों ने कहा कि हत्या के मामले में दो लोगों सुरेंद्र गुप्ता और गुलशन गुप्ता की गिरफ्तारी हो चुकी है। कुछ अरोपी अज्ञात हैं जिनका पता अब तक पुलिस नहीं लगा सकी है। इस मामले में फरार चल रहे आरोपी द्वारा पूरे परिवार को मार डालने की धमकी दी जा रही है। जिससे पूरा परिवार सहमा हुआ है।

इस दौरान लोगों ने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग करते हुए फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी करने की मांग की गई। इस मौके पर विकास प्रजापति, रघुनाथ प्रजापति, हरिबदन प्रजापति, सुनील प्रजापति, संदीप प्रजापति, रोशनी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *