थाना को०नगर पुलिस द्वारा धोखाधड़ी, जालसाजी करके सरकारी धन को गबन करने का वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गयाk

ब्यूरो हामिद अली,
पुलिस अधीक्षक महोदय  विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत मु०अ०सं० -13/2024 धारा  419, 420, 467, 468, 471 भा०द०वि० से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त ओमवीर सिंह पुत्र  स्व० अतर सिंह निवासी मोहल्ला श्यामपुरी नरौरा थाना नरौरा जनपद बुलन्दशहर को गुरूनानक चौक से गिरफ्तार कर लिया गया।
वादी उपनिदेशक श्री के०एल० गुप्ता समाज कल्याण देवीपाटन मण्डल गोण्डा द्वारा थाना को०नगर को लिखित सूचना दिया कि राजीव गाँधी ग्रामीण विद्युतीकरणी 11वीं योजना के अन्तर्गत अभियुक्त(ठेकेदार) द्वारा जालसाजी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर सरकारी धन गबन कर लेने के सम्बन्ध में त्रिसदस्यीय जाँच समिति द्वारा कार्य की निष्ठा को लेकर संदेह की स्थिति पायी गयी है उक्त सूचना पर मु०अ०सं० -13/2024 धारा  419, 420, 468 भा०द०वि० बनाम ओमवीर सिंह आदि 03 नफर अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत हुआ था। आज दिनांक 21.03.2024 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत अभियुक्त ओमवीर सिंह पुत्र  स्व०अतर सिंह निवासी मोहल्ला श्यामपुरी नरौरा थाना नरौरा जनपद बुलन्दशहर को गुरूनानक चौराहा से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. ओमवीर सिंह पुत्र स्व०अतर सिंह निवासी मोहल्ला श्यामपुरी नरौरा थाना नरौरा जनपद बुलन्दशहर।

पंजीकृत अभियोग
01.  मु०अ०सं० -13/2024 धारा  419, 420, 467, 468,  471 भा०द०वि० थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. अपराध निरीक्षक अरविन्द यादव

02. का० उत्कर्ष राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *