ब्यूरो रिपोर्ट संतोष यादव 

सुल्तानपुर अयोध्या मार्ग पर बाबूगंज /गुप्तारगंज के पास रोडवेज बस और ट्रक में आमने सामने भिंडत हो गई जिसमे दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बचाई दर्जनों यात्रियों की जान।

बृहस्पतिवार की रात करीब 9 बजे सुल्तानपुर से अयोध्या जा रही रोडवेज बस और ट्रक में आमने सामने भिड़ंत हो गई जिसमे करीब दर्जनों यात्रियों को गंभीर चोटे आई ।घटना की सूचना 10 एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंच गई एंबुलेंस कर्मियों ने पुलिस की सहायता से घटना में घायल सभी यात्रियों को एंबुलेंस में शिफ्ट किया एंबुलेंस में तैनात इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन ने सभी घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार करते हुए नजदीकी सी0एच0सी0 कूड़ेभार में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही हेल्प डेस्क प्रभारी उमा शंकर दुबे, रीजनल मैनेजर गौरव सिंह, जिला प्रोग्राम मैनेजर आशीष कुमार सिंह, तथा जिला प्रभारी दुर्गेश पाठक भी घटना स्थल पर पहुंच गए और घायल सभी यात्रियों को एंबुलेंस मुहैया कराया और अस्पताल में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *