घटिया सीसी रोड को अधिकारियों ने लिया संज्ञान ने हो सकती है कार्यवाही

आजमगढ़ ब्लॉक जहानागंज के ग्रामसभा बडहलगंज बरही में टेलहुवा चकवली वर्तमान प्रधान व ठेकेदार केदार यादव द्वारा निर्माण कराया गया है। जो मानक के बिपरीत एवं घटिया मटेरियल से बनाये गए सीसी रोड का निर्माण हुवा है। जिसको अधिकारियों ने संज्ञान में ले लिया है। हो सकती है कार्यवाही, सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार रोड का निर्माण को एक महीना भी नही हुवा है। सीसी रोड टूटने लगा है। जल्द हो सकती है कार्यवाही, गिर सकती है जिम्मेदारों पर गाज। लोगो ने यह भी बताया कि पुराने ईंट को खड़ंजा से उखाड़कर कार्य किया गया है। इतना ही नही लोगों ने यह भी बताया कि सफेद बालू से निर्माण कराया गया है। दोनो तरफ 9 ईंच की जोड़ाई होनी चाहिए लेकिन जोड़ाई न होकर केवल ईंट को रखकर ऊपर से ढाल दिया गया है। विच में टुकड़े को फोड़कर कुटाई होनी चाहिए लेकिन वह भी नही हुवा है। जिससे सरकार को कई लाखों का चूना भी लग सकता है। यह मामला अधिकारियों के संज्ञान मे तो आ गया है। लेकिन क्या इन भरस्टाचारियो पर क्या कार्यवाही होती है। अब यह देखना है कि क्या कार्यवाही होती है या गोलमाल कर भुगतान कर लिया जाता है। लोगो ने यह भी कहा कि यदि जाँच हुई तो दूध का दूध और पानी का पानी जो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *