ब्यूरो रिपोर्ट संतोष यादव
ब्रेकिंग सुल्तानपुर
मीट खरीदने और शराब पीने के दौरान बीती रात चली गोली।
कादीपुर कोतवाली के राईबीगो इलाके के निकट हुई घटना।
जख्मी युवक अविनाश सिंह सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए किए गए रेफर।
कादीपुर कोतवाल अशोक कुमार सिंह बोले,
जानलेवा हमले के मामले में दर्ज किया गया मुकदमा।
शराब पीने और मीट खाने को लेकर दोनों पक्षों में हुआ था विवाद।
2.सुलतानपुर 06 अप्रैल/न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट (भू-राजस्व) सुलतानपुर देवेंद्र सिंह द्वारा सोनू सिंह सुत सत्यसरन सिंह, निवासी-ग्राम उस्कामऊ थाना हलियापुर को लूटपाट व अन्य गंभीर आरोप में, आनन्द सिंह सुत सत्य प्रकाश सिंह उर्फ रिंकू सिंह उर्फ बन्दर निवासी-ग्राम मायंग थाना धनपतगंज को मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने व अन्य गंभीर आरोपों में व विकास यादव सुत कामता यादव निवासी- ग्राम अंसार नगर मजरे बंधुआकलां जनपद सुलतानपुर को गोहत्या व अन्य गंभीर आरोपों के दर्ज होने के कारण 6 माह के लिये जिले से निष्कासित करने का आदेश पारित किया गया है। उक्त अभियुक्तगण 6 माह तक(ट्रायल केश की पेशी को छोड़कर) जिले की सीमा में प्रवेश नहीं करेंगे। इस अवधि में अभियुक्तगण जहां निवास करेंगे, अपनी उपस्थिति की सूचना पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर व सम्बन्धित थानाध्यक्ष को उपलब्ध करायेंगे। उक्त अभियुक्तगण के विरूद्ध कई आपराधिक मुकदमें पंजीकृत किये गये हैं।
3.साइबर सेल को मिली बड़ी सफलता। फ्रॉड कॉल के माध्यम से डरा कर वसूली करने वालो से पैसा दिलवाया वापसी। महिला के बेटे को फर्जी केस में फंसाने के पर की गई थी 2.5 लाख की वसूली। बीते कुछ समय से साइबर अपराधियो ने अनजान फोन से व्हाट्सएप्प कॉल के जरिये लोगो को पुलिस को फ़ोटो लगा कर डरा कर वसूली की जा रही थी।
साइबर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार और इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह को मिली सफलता।
