पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हलियापुर थाना क्षेत्र के नोखे का पुरवा मजरे मेघमऊ गांव के पास शुक्रवार की रात एक कार की टक्कर से लखनऊ से गाजीपुर जा रही पिकअप पिकअप पलट गई। कार में सवार जिले के पांच लोग घायल चोटिल हो गए। वही हादसे में पिकअप सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को यूपीडा कर्मी कुमारगंज पिठला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने घायलों को अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

आजमगढ़ जिले के जहानागंज, चिरैयाकोट निवासी शास्त्री यादव (35), इंद्रजीत यादव (45), अंजलि यादव (21), नीलम यादव (16) व आदित्य यादव (19) शुक्रवार की रात लखनऊ से कार से आजमगढ़ जाने के लिए निकले थे। वे सभी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते से आजमगढ़ आ रहे थे। इसी बीच हलियापुर थाना क्षेत्र के नोखे का पुरवा मजरे मेघमऊ गांव के पास अचानक आगे चल रही पिकअप से टकरा गई। टक्कर से पिकअप पलट गई। हादसे में पिकअप सवार रोहित श्रीवास्तव (25) व प्रताप (26) निवासी लखनऊ, संतोष (22) निवासी आजमगढ़ व इंद्रपाल (27) निवासी सीतापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी रामचंद्र वर्मा ने बताया कि दुर्घटना रात करीब 11 बजे हुई है। घायलों को अस्पताल भेजने के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर हाईवे पर यातायात बहाल कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *