पोखरे में उतराया हुआ शव मिलने से गांव में मची सनसनी सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

देवगांव कोतवाली के कटघर दक्षिणी मोहल्ले के पोखरे में एक अज्ञात उतराया शव दिखाई पड़ा जिसको देखते ही गांव है सनसनी मच गई जिसकी सूचना देवगांव पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर अपने दल बल के साथ पहुंचे देवगांव प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्रा ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया शव की शिनाख्त सबा परवीन उम्र 18 वर्ष पुत्री शहादत के रूप में हुई।शव की शिनाख्त हो जाने के बाद पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार कटघर दक्षिणी मोहल्ले की रहने वाली 18 वर्षीया सबा परवीन पुत्री शहादत ईद के दिन से ही परिजनों से नाराज होकर कहीं चली गई थी परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला इस मामले में परिवार के लोगों ने 14 अप्रैल को थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार के दिन गांव के पोखरे में ही उसका तैरता हुआ शव दिखाई पड़ा जिससे मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोखरी में से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। शव से बदबू आ रही थी प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *