आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के पंडौली नंदना गांव के पास शुक्रवार की सुबह स्कूटी से स्कूल जा रहे छात्र को पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक मौके पर ही वाहन छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दुर्घटना करने वाले पिकअप को भी अपनी कस्टडी में ले लिया है।

अतरौलिया थाना के अमारी गांव निवासी प्रभाष जायसवार (12) पुत्र बृजेश कुमार प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था। रोज की भांति शुक्रवार को वह घर से स्कूल जाने के लिए निकला तो बस छूट गई। वह पुन: घर आया और स्कूटी लेकर स्कूल के लिए रवाना हुआ।अभी वह पंडौली नंदना के पास ही पहुंचा था कि अतरैठ की तरफ से आ रही बर्फ की सिल्ली लदी पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में प्रभाष की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दुर्घटना करने वाली पिकअप को अपनी कस्टडी में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *