थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

ब्यूरो हामिद अली,
पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री सौरभ वर्मा के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-86/24, धारा 363,366 भादवि सेे सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रोहित यादव उर्फ मुलायम को गिरफ्तार कर लिया गया।
दिनांक 22.03.2024 को थाना उमरीबेगमगंज में वादिनी की तहरीर पर उनकी लड़की को विपक्षी रोहित यादव उर्फ मुलायम द्वारा बहला-फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत हुआ था।  जिसकी विवेचना उ0नि0 संजीव चौहान द्वारा की जा रही थी। विवचेना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त रोहित यादव उर्फ मुलायम को थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 10.05.2024 को े गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. रोहित यादव उर्फ मुलायम पुत्र रामदेव नि0 विसुनपुर कला थाना परसपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग
01.  मु0अ0सं0-86/24, धारा 363,366 भादवि थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 संजीव चौहान मय टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *