आजमगढ़ पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने पुलिस लाईन स्थित कार्यालय पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पुलिस कर्मचारियों को दिलाई कर्तव्य निष्ठा की शपथ।
आज दिनांक 31.10.2023 को सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा पुलिस कार्यालय में समस्त पुलिस कर्मियों को कर्तव्य व निष्ठा की शपथ दिलायी गयी है। उन्होंने बताया कि अपने कार्यस्थल पर इमानदारी व जनता के साथ शालीनता पूर्वक व्यवहार अपनाये जाने हेतु निर्देशित भी किया गया है।
जनपद मुख्यालय सहित समस्त थानों पर भी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के कार्यक्रम का आयोजित कर कर्तव्य व निष्ठा की शपथ दिलायी गयी है।
