संवाददाता देवेंद्र कुशवाहा 

मऊ एनडीए के प्रत्याशी डा अरविन्द राजभर ने शुक्रवार को दोपहर में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इससे पहले भाजपा शुभासपा सहित अन्य एनडीए गठबंधन दल के प्रमुख नेताओं ने जीवनराम छात्रावास के मैदान में मंच साझा करते हुए सर्वसम्मति से अरविंद राजभर को भारी मतों से जितवाने का संकल्प लिया। नामांकन सभा के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा की हमारे प्रत्याशी की जीत नामांकन सभा में उमड़ी भीड़ को देखकर पहले ही सुनिश्चित दिख रही है। लोकसभा का बिगुल बज चुका है, उत्तर प्रदेश की सभी अस्सी सीटे एनडीए गठबंधन जितने जा रहा है। पिछले विधानसभा में सुशासन के दम पर योगी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार बनी हमारी सरकार बिजली पानी सड़क सुरक्षा और आम आदमी के हित को ध्यान में रखकर बगैर किसी भेद भाव के काम करती है, हमारी सरकार भाई भतीजावाद से दूर सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास को आधार बनाकर कार्य करती है। विपक्षी सरकार में अराजकता की पराकाष्ठा थी योगी जी की सरकार आने के बाद पूरे प्रदेश में अमन और चैन हो चुका है। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आह्वाहन किया की घर घर जाकर वोट मांगे जिससे हम सब अबकी बार चार सौ पार के संकल्प को साकार कर सके।

प्रदेश अध्यक्ष ने गठबंधन प्रत्यासी अरविंद राजभर के चुनाव चिन्ह छड़ी पर वोट देने की अपील की।

प्रत्याशी अरविंद राजभर ने कहा की हमारे कार्यकर्ताओं का जोश विपक्षियों को हताश कर रहे हैं, 1 जून को छड़ी निधन पर भारी मत पड़ेगा विपक्षियों की जमानत जप्त होगी। घोसी लोकसभा में जातिवादी धरासाई होंगे और विकासवादी जीतेंगे। 4 जून का हमारे पक्ष में आने वाला परिणाम विपक्ष को आश्चर्यचकित कर देगा।

नामांकन सभा को गोविंद नारायण शुक्ल देवेंद्र सिंह रमेश सिंह कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर एके शर्मा दारा सिंह चौहान रविंद्र कुशवाहा डा संजय निषाद रामविलास चौहान सुनील गुप्ता मनोज राय प्रवीण गुप्त विजय राजभर उमेश चंद पाण्डेय यशवंत सिंह बेदी राम सहित अन्य गठबंधन के नेताओं ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *