संवाददता सरफुद्दीन आजमी
पूर्व की घटना/इतिहास–
दिनांक 12.06.2024 को मुकदमा वादिनी थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ने थाना फूलपुर पर लिखित तहरीर दी कि विपक्षी अरूण कुमार भारती पुत्र नागेन्द्र उर्फ नगीना साकिन ढढनी थाना तहबरपुर जनपद आजगमढ़ द्वारा वादिनी की लड़की उम्र करीब 19 वर्ष से फोन से बात करके बहला फुसलाकर अपनी बहन के घर ग्राम गहनी खुर्द थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ ले गया औऱ शारीरीक सम्बन्ध बनाकर अश्लील वीडियों बनाया तथा सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है, के सम्बन्ध में थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 314/24 धारा 376/120 बी भादवि व 67ए आईटी एक्ट बनाम अरूण कुमार भारती पुत्र नागेन्द्र उर्फ नगीना साकिन ढढनी थाना तहबरपुर जनपद आजगमढ़ आदि के पंजीकृत है। जिसकी विवेचना प्र0नि0 शशीचन्द चौधरी द्वारा की रही है।
*गिरफ्तारी का विवरण*
दिनांक 14.06.2024 को प्रभारी निरीक्षक महोदय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अरूण कुमार भारती पुत्र नागेन्द्र उर्फ नगीना साकिन ढढनी थाना तहबरपुर जनपद आजगमढ़ को लाहीडीह पुलिया फूलपुर से समय करीब 06.15 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया तथा न्यायिक अभिरक्षा जिलाकारागार भेजा गया।
*पंजीकृत अभियोग-*
1- मु0अ0सं0 314/24 धारा 376/120 बी भादवि व 67ए आईटी थाना फूलपुर आजमगढ़
आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
1. सोनू अरूण कुमार भारती पुत्र नागेन्द्र उर्फ नगीना साकिन ढढनी थाना तहबरपुर जनपद आजगमढ़ उम्र करीब 18 वर्ष
*बरामदगी का विवरणः*
1-एक अदद मोबाइल इनफिनिक्स
*गिरफ्तारी करने वाली टीम –*
1- प्र0नि0 शशीचन्द चौधरी थाना फूलपुर आजमगढ़
2- का0 आदेश कुमार यादव थाना फूलपुर आजमगढ़
3- का0 ओमप्रकाश पटेल थाना फूलपुर आजमगढ़
4- म0का0 सपना तिवारी थाना फूलपुर आजमगढ़
