अवैध सुतली बम रखने का अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 29 बोरीयों व 55 गत्तो में भरा हुआ अवैध सुतली बम (पटाखे) बरामद
संवाददाता वहीदुद्दीन
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने आगामी त्यौहार के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री बिक्री/परिवहन में संलिप्त अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु एस०ओ०जी० टीम व जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कोतवाली मनकापुर पुलिस व एस०ओ०जी० की संयुक्त टीम ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री (पटाखे) रखने के आरोप में 01 आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 29 बोरीयों व 55 गत्तों में अवैध पटाखे (सुतली बम) बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।
