गोण्डा पुलिस का गैर जमानती वारण्टियों के विरूद्ध बडी कार्यवाही, 02 दिवस के विशेष अभियान के तहत 92 नफर गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो हामिद अली
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने आगामी त्योहारों को शान्ति पूर्वक, सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे विभिन्न मा0न्यायालय से लम्बित गैर जमानतीय वारण्ट(एन0बी0डब्लू) के सम्बन्ध में विशेष अभियान चला कर अधिक से अधिक गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को कड़े निर्देश दिये गये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में 02 दिवस के विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा के नेतृत्व में समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो ने थाना स्तर पर टीमों का गठन कर 02 दिवस का विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें समस्त थानों से कुल 92 नफर गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्तों (कोतवाली नगर पुलिस ने 12, थाना को0देहात पुलिस ने 06, थाना खरगूपुर पुलिस ने 02, थाना इटियाथोक पुलिस ने 04, थाना मोतीगंज पुलिस ने 02, थाना धानेपुर पुलिस ने 06, थाना मनकापुर पुलिस ने 04, थाना को0करनैलगंज पुलिस ने 12, थाना कटराबाजार पुलिस ने 16, थाना कौडिया पुलिस ने 03, थाना तरबगंज पुलिस ने 01, थाना वजीरगंज पुलिस ने 06, थाना उमरीबेगमगंज पुलिस ने 05, थाना नवाबगंज पुलिस ने 10, थाना छपिया पुलिस ने 01, थाना खोडारे पुलिस ने 01 वारण्टीयों) को गिरफ्तार किया गया। जो विभिन्न मा0न्यायालयों से काफी दिनों से वांछित चल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *