थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने व उसके साथ दुराचार करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

ब्यूरो हामिद अली,
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी करनैलगंज श्री उमेश्वर प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित थाना कटरा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु०अ०सं०-466/23, धारा 363,366,376(2)एन भादवि 5/(जे)2/6 पाॅक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त छोटू उर्फ अजय कुमार गुप्ता पुत्र बच्चाराम नि० सगरा टेपरा मौजा नगवा थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा को जयराम जोत मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 15.09.2023 को थाना कटराबाजार क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना कटराबाजार में लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी पुत्री को विपक्षी छोटू उर्फ अजय कुमार गुप्ता शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। वादी की तहरीर पर थाना कटराबाजार में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। आज दिनांक 18.08.2024 को थाना कटराबाजार पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त छोटू उर्फ अजय कुमार गुप्ता को जयराम जोत मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता द्वारा 164 सीआरपीसी के तहत दिए गए बयान के उपरांत धारा 366,376(2)एन भादवि 5/(जे)2/6 पाॅक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *