पालघर संवाददाता दलपत पंवार
गिड़ा । शिक्षा के क्षेत्र में सिरमौर राजकीय पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय खोखसर में 78 वा स्वतंत्रता दिवस देश की आन बान शान को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। पश्चिमी राजस्थान मरुधर के बालोतरा जिले की छोर का जैसलमेर जोधपुर बाड़मेर की सीमा के छट्टा रेतीले टीलों से चारों और से घिरा हुआ।एक मात्र गांव खोखसर का विद्यालय जो शिक्षा की गुणवत्ता हेतु मशहूर है। स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष में कई प्रकार के प्रोग्राम्स परेड जिम्नास्तिक लोक सस्कृति गीत संगीत नाटक अभीभाषण नुक्कड़ आयोजित हुए। झंडारोहण स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि सांग सिंह भाटी, विद्यालय प्रधानाचार्य भूरसिंह बैरड, ने किया। इस अवसर पर। बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद रहे। मंच का संचालन व्याख्याता डूंगर राम लोहिया ने किया इन्होंने बड़ी ही उत्साह से भारत माता के न्यारे सदा गगन में ऊंचा उड़ता रहे ध्वज तिरंगा हमारा देश को आजाद कराने में शाहिद हुए सैकड़ों लोगों का जिक्र किया। व्याख्याता कुभाराम जी लोहिया ने विधार्थियो को बताया की आप भी एक सच्चे ईमानदार सत्य के मार्ग पर चलकर अपने सुन्दर भविष्य का निर्माण करे हमेशा जहा हमारे देश के गौरव शोर्य के प्रतिक की बात हो वहा मातृभूमि की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है हमें भारत माता की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। हमारे पूर्वजों ने भारत को आजाद करवाने के लिए बहुत संघर्ष किया। अपनी जान की कुर्बानी दी । उन काली रातों से लड़े खुब लड़ी मर्दानी वो थी झांसी वाली रानी। हमे देश के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने वालों से प्रेरणा लेनी चाहिए। लोहिया ने अपने जोशीले ओजस्वी भाषण से छात्रों में सोई हुई शक्ति को जगाया उन्हें देशभक्ति के लिए प्रेरित किया। कक्षा बारहवीं में टॉप रहे छात्र नरेंद्र चौधरी को भामाशाह ओमप्रकाश पूनड़ ने गोल्ड मेडल दिया विद्यालय का नाम ब्लॉक स्तर पर टॉप रहने के लिया दिया। देवेन्द्र हुडडा एवम पेंपाराम लोहिया को भामाशाह रावल सोनी ने सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर, खोखसर उपसरपंच देवाराम गर्ग , पूर्व सरपंच रामराम पूनड़ , राधेश्याम केला, खरथा राम जी थोरी राशन डीलर, बगता राम लुखा,राजु सोनी, कपिल थोरी, कैलाश केला, दानाराम सुथार, मगराज सुथार सुमेरसिंह धांधू एवम स्थानीय विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
