आजमगढ़ जिले में सोमवार को धूमधाम से भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन मनाया गया. बहना ने रक्षाबंधन को लेकर अपने भाई के कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उसे अपनी रक्षा की दुआएं मांगी. वहीं भाई ने भी अपनी बहना की रक्षा का वादा किया. रक्षा बंधन को लेकर दूर दराज में रह रहे भाई बहन एक दूसरे के घर पहुंच कर राखी बंधवाया. रक्षा बंधन एवं सोमवारी पूर्णिमा काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया. रक्षाबंधन को लेकर सोमवार की सुबह तक मिठाइयों की दुकान पर भीड़ लगी रही. लोग तरह-तरह के मिठाइयों की खरीदारी कर रहे थे. सिधारी चौक, कोतवाली , पुरानी बाजार एवं नयी बाजार के धर्मशाला के विभिन्न मिठाइयों की दुकानों में सुबह तक भी देखी गयी. अधिकांश जगहों पर पूर्वाह्न एक बजकर 32 मिनट के बाद ही भद्रा काल समाप्त होने के बाद रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया. सुबह से लोग भगवान शिव की पूजा-पाठ कर दोपहर को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. रक्षा बंधन को लेकर पिछले दो दिनों से तैयारी की जा रही थी. दो दिनों से खरीदारों की भीड़ देखी जा रही थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *