फिर चला RPF थाना गोण्डा का बड़ा अभियान,महिलाओं के आरक्षित रेल कोच में यात्रा करने वाले हो जाइए सावधान
ब्यूरो हामिद अली,
रेलवे सुरक्षा बल थाना गोण्डा के द्वारा रेलवे बोर्ड, आईजी आरपीएफ गोरखपुर, वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त लखनऊ से महिलाओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए मिले निर्देश के अनुपालन में धरपकड़ तेज कर दी है 25/08/2024 को रेलवे सुरक्षा बल थाना गोण्डा द्वारा 15065 गोरखपुर पनवेल एक्स में महिलाओं के लिए आरक्षित कोच में यात्रा करने वाले 21 अनधिकृत यात्रियों को पकड़ा जिन का चालान किया गया
विदित हो की भारतीय रेल महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील है महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वाले अपराधियों पर सादे कपड़ों में पुरुष और महिला स्टाफ तैनात किया गया है और गोंडा स्टेशन पर विशेष नजर CCTV के माध्यम से भी रखी जा रही है, 22 अगस्त 2024 से 25 अगस्त 2024 तक 56 पुरुष यात्रियों का चालान महिला रेल कंपार्टमेंट में से उतार कर चालान किया गया है,और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा
