तरवा थाना परिसर में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के अध्यक्षता में मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से एवं हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया । इस मौके पर थाना परिसर में स्थित मंदिर को आकर्षक विद्युत झालरों से सजाया गया। इस अवसर पर संगीतमय सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया वहीं छोटे बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की वेशभूषा धारण कर उनके किरदार को जीवंत किया। जन्मोत्सव के दौरान आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भक्ति भजन गानों पर पुलिस व पत्रकारो ने किया नृत्य। आए हुए लोगों ने थाने की सजावट की जमकर सराहना की। घर से दूर होने के बावजूद थाने में तैनात सभी पुलिस कर्मियों ने बड़े ही उत्साह के साथ त्यौहार मनाया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने पूरे विधिविधान के साथ पूजन-अर्चन कर भगवान को भोग लगाया। रात्रि 12 बजे जैसे ही लड्डू गोपाल के जन्म का समय हुआ सभी कृष्ण भक्त खुशी से झूम उठे। इस दौरान पूरा थाना परिसर हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के उद्घोष से गुंजायमान हो गया। पुलिसकर्मियों ने पूजा-पाठ कर प्रसादग्रहण किये | पत्रकार एवं समाजसेवी सहित तमाम गणमान्य लोग व पुलिसकर्मी उपस्थित रहे
