थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ छेड़छाड़ करने के अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
ब्यूरो हामिद अली,
श्रीमान पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना उमरीबेगमगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुoअoसंo 249/24 धारा 191(2), 115(2), 351(2), 137(2), 87, 75 बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित नामजद विनय उपाध्याय पुत्र प्रेमकिशोर उपाध्याय निवासी मंगुराबाजार थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा को चांदपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
दिनांक 30.08.2024 को एक व्यक्ति द्वारा थाना उमरीबेगमगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 29.08.2024 को उसकी नाबालिग पुत्री स्कूल से पढ़कर घर आई थी व कुछ सामान लेने हेतु मुंगरा बाजार गई थी, घर वापस आते समय रास्ते में विपक्षीगण ने स्कूटी में धक्का मारकर गिरा दिया तथा उसकी पुत्री को अपने मोटरसाइकिल पर बैठकर रेस्टोरेंट ले गए जहां पर लड़की के साथ छेड़छाड़ किया। वादी की तहरीर पर थाना उमरीबेगमगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । विवचेना के दौरान दोषी पाए गए नामजद आरोपी अभियुक्त विनय उपाध्याय पुत्र प्रेमकिशोर उपाध्याय निवासी मंगुराबाजार थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा को थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 01.09.2024 को चाँदपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. विनय उपाध्याय पुत्र प्रेमकिशोर उपाध्याय निवासी मंगुराबाजार थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-249/24, धारा 191(2), 115(2), 351(2), 137(2), 87, 75 बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम
01. उ0नि0 पिन्टू कुमार यादव
02. का0 रोहित मौर्या
03. का0 अश्वनी कुमार
