मऊ। यूपी के मऊ जिले में प्रशासन की महत्वकांक्षी योजना 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा को और बेहतर बनाने के लिए सेवा प्रदाता ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज की तरफ से हेड ऑफिस से आए ऑपरेशन हेड अरिजीत पांडे ने आसपास के 10 जिलों से आए प्रोग्राम मैनेजर एवं कर्मचारियों को जिला अस्पताल मऊ में संबोधित किया। तीन मंडल आजमगढ़, गोरखपुर ,बस्ती दस जिलों के कर्मचारी उपस्थित रहे। जिससे एंबुलेंस में प्राथमिक उपचार एवं गुणवत्ता के बारे मे जैसे विशेष मुद्दे पर चर्चा हुई । जिससे जिले के सभी जरूरतमंद मरीज को बेहतर सुविधा प्रदान की जा सके, साथ ही साथ 108 एवं 102 एंबुलेंस की सुविधा को और कैसे बेहतर की जाए इसके बारे में भी बताया गया ।
इसी क्रम 108 एवंं 102 एंबुलेंस कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया। इसके अलावा आपातकाल में जूझ रहे लोगों के इलाज के बारे में बताया गया ।
मौके पर तीनों मंडल के रीजनल मैनेजर आजमगढ़ मंडल के श्री सुमित प्रताप सिंह, बस्ती मंडल के श्री अनिमेष ,गोरखपुर मंडल के दिग्विजय, कार्यक्रम प्रबंधक मजहर हुसैन जिला प्रभारी अजय राय, वरुण यादव, गुलशन कुमार, वीरेंद्र यादव, हिमांशु, सिद्धार्थ एवं अन्य जिलों के कर्मचारी मौजूद रहे।
