संवाददाता देवेन्द्र कुशवाहा मऊ

जनपद मऊ के थाना रानीपुर पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब बिते मंगलवार की रात्रि में 03 गुमशुदा नाबालिगों 04 घंटे के अन्दर ईट भठ्ठे ग्राम दुर्जेपुर थाना क्षेत्र रानीपुर में रात्रि में 2 बजे सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।
*उल्लेखनीय है कि* मंगलवार को रात्रि लगभग 10:00 बजे राहुल दुबे पुत्र बृज नारायण दुबे ग्राम बकरी थाना रानीपुर जनपद मऊ ने सूचना दिया कि मेरे गांव के सुमन पुत्री अरविंद उम्र करीब 16 वर्ष, खुशबू पुत्री अनिल उम्र करीब 09 वर्ष एवं सूरज पुत्र अनिल उम्र करीब 12 वर्ष निवासीगण नोहरपुर थाना रानीपुर मऊ, मेरे यहां किसी कार्य से आए थे वापस अपने घर के लिए शाम 05:00 बजे निकले लेकिन वापस घर नहीं पहुंचे। इस सूचना के उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त नाबालिगों की अतिशीघ्र सकुशल बरामदगी किये जाने के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक रानीपुर व क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, जिसके क्रम में रानीपुर पुलिस टीम द्वारा उक्त तीनों नाबालिगों को ईट भठ्ठे ग्राम दुर्जेपुर थाना क्षेत्र रानीपुर में रात्रि में 2 बजे सकुशल बरामद कर लिया गया तथा परिजनों को सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *