संवाददाता देवेन्द्र कुशवाहा

मऊ जनपद के कोपागंज पुलिस थाना और सर्विलांस सेल द्वारा गुमशुदा 1 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल किया। एसपी के निर्देश पर सर्विलांस सेल और कोपागंज थाना पुलिस ने रेडमी एक मोबाइल फोन बरामद किया। बता दें कि थाना पर खोए हुए मोबाइल का मुकदमा पंजीकृत हुआ था। जिसके जांच के क्रम में सीसीटीएनएस कोपागंज द्वारा सर्विलांस सेल की मदद से 1 रेडमी के मोबाइल फोन बरामद किया गया। जिसको आज शुक्रवार को यस आई अशोक सिंह ने मोबाइल धारक उमाकांत त्रिपाठी को सुपुर्द किया। अपना खोया हुए मोबाइल फोन प्राप्त कर पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *