संवाददाता देवेन्द्र कुशवाहा
मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव के पास जाने वाले सड़क पर खड़े खम्भे से युवक की मोटरसाइकिल टकराने के बाद युवक बाइक लेकर खेत में चला गया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना देर रात करीब दस बजे की है।

सुबह जब ग्रामीण टहलने निकले तो खेत में युवक मृत हालत में औंधे मुंह गिरा था। और उसकी मौत हो गई थीं। जब कि बाईक खेत में एक तरफ गिरा था। देखते ही देखते वहां काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सुचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रईसा गांव निवासी पंकज चौहान 28 वर्ष पुत्र राम बदन दवा लेने रविवार को ढाडा चंवर गया था। दवा लेने के बाद मृतक अपने बाईक से वापस घर आ रहा था। जैसे ही वह फिरोज पुर पोल्ट्री फार्म के पास पहुंचा था अचानक गाड़ी
अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड़े खम्भे की पोल से टकराते हुए पानी भरे धान के खेत में बाइक लेकर चला गया। सुबह जब ग्रामीणों की नजर बाइक और दूसरी तरफ खेत में औंधे मुंह पड़े युवक को देखा तो चौक गये। पास में जाकर देखा तो युवक की मौत हो गई थीं। तब तक वहां काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। जबकि क्षतिग्रस्त हालत में बाइक मृतक के पास में ही खेत में गिरा पड़ा था उसमें एक गिलास, सिगरेट के पैकेट पड़ा था। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। और किसी तरह मृतक के शव को खेत से निकलवाने के बाद कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तो वहीं परिवार के लोगों ने पंकज चौहान की हत्या कर वहां रखने की बात कही और बताया कि एक सप्ताह पहले पंकज चौहान की कुछ लोगों से मारपीट हुई थी और धमकी भी दिया था कि जान से मार दूंगा लेकिन थाने की पुलिस एक्सीडेंट बता रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *