संवाददाता देवेन्द्र कुशवाहा

मऊ जनपद के घोसी पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर नदवासराय जाने वाले रास्ते के फोरलेन ओवरब्रिज के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद चेन (पीली धातु) बरामद किया गया जो थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 452/24 धारा 309(4),127(2),317(2) बीएनएस से सम्बन्धित पाया गया। पूछताछ के दौरान उक्त द्वारा अपना नाम राजू साहनी पुत्र बिहारी निवासी पुराघाट (पारा) थाना कोपागंज मऊ बताया गया तथा यह भी बताया गया कि मैं अपने साथी राकेश राजभर पुत्र स्व0 जगरनाथ निवासी कोडरा थाना कोपागंज मऊ के साथ 1अक्टूबर को रघौली में एकांत में बने मकान के पास से एक उम्रदराज महिला से आंवला तोड़ने व पानी पीने के बहाने से उसके गले से चेन व कान का टप्स लूट लिये थे। तत्पश्चात उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बुलेट (यूपी54एवाई8698) मोटरसाईकिल बरामद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *