संवाददाता देवेंद्र कुशवाहा
मऊ। विद्युत पेंशनर्स जनपद कमेटी मऊ की बैठक हाइडिल कॉलोनी सहादतपुरा स्थित शिव मंदिर में श्री ओमप्रकाश अग्रवाल विद्युत पेंशनर की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई श्री ओम प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि समस्या समाधान हेतु पांच सूत्री मांग मांह सितंबर 2024 के अंत तक समाधान करने का अधिशासी अभियंता महोदय से निवेदन किया गया था। परंतु आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई । उन्होंने बताया अगर 14 अक्टूबर तक अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 15 अक्टूबर से समस्त पेंशनर खण्डीय कार्यालय के समक्ष संघठनात्मक आंदोलन की कार्रवाई की जाएगी । जिसके सर्वे सर्वा जिम्मेदार अधिशासी अभियंता महोदय की होगे। और उन्होंने बताया कि संगठन के सभी सदस्य आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बैठक में उपस्थित पेंशनर्स श्री सुरेश यादव ,संतोष कुमार श्रीवास्तव, मुरलीधर मिश्रा, चंद्रिका यादव, रामबदन सिंह यादव, रामानंद यादव , प्रेमचंद श्रीवास्तव , स्वार्थ प्रसाद एवं संचालन कर्ता रामवृक्ष जी जनपद सचिव आदि मौके पर उपस्थित रहे।
