

थाना- मुबारकपुर रूपया डबल करने के नाम पर फ्रॉड हुआ कुल 23750/- रूपया वापस कराया गया
संवाददाता शरफुद्दीन आज़मी
दिनांक 14.08.2022 को आवेदिका आयशा परवीन पत्नी मो0 सरफराज निवासी मोहल्ला कटरा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ के खाते से साइबर फ्राड करके पैसा डबल करने के नाम पर कुल 53551/- रूपया साइबर फ्रॉड द्वारा काट लिया गया था। कम्प्यूटर ऑपरेटर मेहताब आलम द्वारा आवेदिका से तत्काल साइबर हेल्पलाइन के टोल फ्री नम्बर 1930 पर कॉल कराकर कम्पलेन्ट नं0 33108220066480 दर्ज कराया गया था।
*रूपया वापसी का विवरणः-* आवेदिका आवेदिका आयशा परवीन पत्नी मो0 सरफराज निवासी मोहल्ला कटरा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ के प्रार्थना पत्र की जाँच के क्रम मे प्रभारी निरीक्षक महोदय राजेश कुमार के निर्देशन मे कम्प्यूटर ऑपरेटर मेहताब आलम द्वारा बैंक व साइबर सेल की मदद से आवेदिका आयशा परवीन के खाते मे कुल 23750/- रूपया वापस कराया गया है। आवेदिका अपना फ्रॉड के माध्यम से कटा हुआ रूपया वापस पाकर पुलिस का आभार व्यक्ति किया है। जिसकी विडियो संलग्न किया जा रहा है।
*पुलिस टीमः-*
प्र0नि0 राजेश कुमार थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ
कम्प्यूटर ऑपरेटर महताब आलम थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ
