थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा 03 गुमशुदा लड़कियों को किया गया सकुशल बरामद

ब्यूरो हामिद अली,
पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी  मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-255/2024, धारा 87 बीएनएस से सम्बन्धित 03 अपृहताओं को गोंडा रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 24.10.2024 वादी थाना मोतीगंज क्षेत्र के अंतर्गत सूचना प्राप्त हुई की 03 लड़कियां जिनका उम्र लगभग 17, 22, 23 वर्ष एक ही गांव के पड़ोसी हैं जो घर से दवा लेने के लिए निकली थी परंतु वापस घर नहीं आई। वादिनी की तहरीर पर थाना मोतीगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। आज दिनांक 29.10.2024 को थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान प्राप्त तकनीकी/मैनुअल साक्ष्य संकलन के आधार पर उक्त 03 लड़कियों को रेलवे स्टेशन गोंडा से सकुशल बरामद कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही हैं।

पूछताछ का विवरण
पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि एक लड़की की बहन व जीजा लुधियाना में काम करती है। उक्त तीनों लड़कियों ने लुधियाना जाने की योजना बनाईं तथा घर पर अपने परिजानो को दवा के लिए बता कर निकली और ट्रेन पकड़कर लुधियाना चली गयी थी।

बरामद कर्ता टीम-

01. उ0नि0 वीरेंद्र शुक्ला।

02. उ0नि0 अखिलेश यादव।

03. का0 रमेश यादव।

04. का0 महेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *