संवाददाता देवेंद्र कुशवाहा 

कोपागंज नगर क्षेत्र के कसारा मोड़ स्थित सरकारी देशी दारू की दुकान पर सेल्स मैंन द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर मदिरा दिए जाने से मय खाने में मदिरा प्रेमियों को यह बात ना गवार लगी उसी में से किसी ने ठेके से बाहर ख़डी 112 नंबर पुलिस कर्मियों को बुला लिया। मदिरालय में पुलिस देख सेल्स मैन मौका देख फरार हो गया। वहीं मदिरा पान कर रहें लोगों में अफरा तफरी मच गयी। पुलिस उक्त ठेके से चार पेटी देशी दारू ला कर थाने में जमा कर दिया। इस बाबत पूछे जाने पर की थानाध्यक्ष कोपागंज ने बताया कि कसारा मोड़ स्थित ठेके से अधिक मूल्य पर शराब बेचे जाने की खबर आयी हैं। पुलिस द्वारा उक्त ठेके से चार पेटी शराब थाने लायी गयी हैं। उक्त ठेकेदार के खिलाफ आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी। जबकि इस प्रकरण के सम्बन्ध में आबकारी इंस्पेक्टर विमलेश यादव से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में उन्हें कोई जानकारी नहीं हैं। यदि ऐसा मामला पाया जाता हैं तो उस ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *