संवाददाता दीपक भारती 

जनपद आजमगढ़ में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि0 के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में जिला कमेटी आजमगढ़ द्वारा फतेहपुर में न्यूज़ एजेंसी के पत्रकार दिलीप सैनी की निर्मम हत्या एवं हमीरपुर के पत्रकारों को नग्न करके सरीला चेयरमैन द्वारा की गई पिटाई के विरोध में उप जिलाधिकारी लालगंज द्वारा महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश शासन को पदाधिकारीयों ने ज्ञापन सौंपा।आपको बता दे की जब से फतेहपुर के न्यूज़ एजेंसी के पत्रकार दिलीप सैनी की निर्मम हत्या एवं हमीरपुर के दो पत्रकारों को नग्न करके सरीला चेयरमैन के द्वारा पिटाई की गई है। तब से पूरे प्रदेश के पत्रकार आक्रोश में है। इसी क्रम में आज राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की जिला कमेटी द्वारा उप जिलाधिकारी लालगंज द्वारा महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को ज्ञापन सौपा राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला संरक्षक श्रवण कुमार ने कहा कि पत्रकारों की हो रही हत्याएं अब बर्दाश्त नहीं है उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को 50 लाख की आर्थिक सहायता एवं सरकारी नौकरी की व्यवस्था की जाए, और पत्रकार सुरक्षा कानून बिल पास किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *