आजमगढ़ जनपद के श्री कृष्ण गौशाला पहाड़पुर में आज अष्टमी के दिन भव्य रूप से किया गया गौ माता की पूजा, गौशाला में असहाय गायों को भी दिया जाता है सहारा।

हिंदू शास्त्रों के अनुसार, गायों को भगवान कृष्ण की सबसे प्रिय माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, जब कृष्ण भगवान ने अपने जीवन के छठे वर्ष में कदम रखा। तब वे अपनी मैया यशोदा से जिद्द करने लगे कि वे अब बड़े हो गये हैं और बछड़े को चराने के बजाय वे गैया चराना चाहते हैं। उस दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि थी। तब से इस दिन हिंदू गौ माता की विधि विधान से पूजा करते हैं जिस क्रम में आजमगढ़ जनपद के श्री कृष्ण गौशाला पहाड़पुर में पुरुष व महिलाओं सहित भारी संख्या में लोग पहुंचकर गौ माता सहित भगवान श्री कृष्णा की विधि विधान से पूजा की गई साथ ही साथ महिलाओं ने गौ माता का परिक्रमा और संगीतमय भजन कार्यक्रम भी आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्री कृष्ण गौशाला समिति के पदाधिकारियों जैसे अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, मंत्री मनोज खेतान, कोषाध्यक्ष अशोक व सदस्यगण भोला जलान, गौरव अग्रवाल, विनय रूंगटा, विनय बरनवाल व अजय अग्रवाल सहित भारी संख्या में सदस्यगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *