आजमगढ़ जनपद के भीम आर्मी के जिला संयोजक अभिषेक राव सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना देते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा है। भीम आर्मी के लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि युवा मोर्चा आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रवीण उर्फ सूरज बाबा की पूर्व में हुई दुर्घटना से मौत को हत्या का साजिश बताते हुए यह आरोप लगाया है कि विपक्षी विष्णु पुत्र रामसमुझ उर्फ पूरन व रामसमुझ पुत्र मड़ई के बीच विवाद था जिसके चलते विपक्षियों द्वारा कुछ ही दिन पहले धमकी भी दिया गया था कि इसका अंजाम तुमको भुगतना पड़ेगा भीम आर्मी के लोगों का कहना है कि घटना के समय सतीश उर्फ चमन पुत्र टिल्ठू ग्राम मेडी थाना तहबरपुर उसके साथ था। जो घटना की कोई भी जानकारी परिवार वालों को नहीं दिया और नहीं उसके ऊपर किसी प्रकार की कोई गंभीर चोट आई। जिससे लोगों को आशंका है कि मामले में चमन पुत्र टिल्ठू भी संलिप्त है जिसके संबंध में आज शनिवार के दिन लगभग 12:00 बजे भीम आर्मी के पदाधिकारी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट भवन पहुंचकर कहा है कि उक्त लोगों की कॉल डिटेल निकलवा कर गहन जांच कराई जाए सतीश उर्फ चमन का इलाज करने वाले डॉक्टर का भी बयान लिया जाए और हर प्रकार से छानबीन करते हुए मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए जिससे मृतक के घर वालों को न्याय मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *