शौचालय के ढक्कन का पैसा भी खा गए प्रधान जी।
3 साल बीतने के बाद भी नहीं लग पाया शौचालय के जोखता पर ढक्कन
विशेष जानकारी लेने के लिए प्रधान पर किया गया संपर्क तो उन्होंने फोन तक नहीं उठाया
आजमगढ़ ब्लॉक जहानागंज के ग्राम सभा बोहना में सार्वजनिक शौचालय भ्रष्टाचार के शिकार बन गया है। सार्वजनिक शौचालय तो चालू हो गया लेकिन साफ सफाई की बहुत ही दैनिय स्थिति बनी हुई है। इंडिया मार्का हैंडपंप के सोखता पर तीन वर्ष में आज तक ढक्कन नहीं लग पाया जो किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि साफ सफाई नहीं होती है सफाई कर्मी पूरे ग्राम सभा में कभी-कभार दिखते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सफाई कर्मी केवल प्रधान के घर आते हैं और अजीरी लगाकर चले जाते हैं। शौचालय भी कभी कभी खुलता है। जो गांव की महिलाओं संघ पुरुषों को बाहर सौच करने को मजबूर कर देता है। जब ग्रांम प्रधान से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी दो लोग हैं। शौचालय पर नियुक्त दो कर्मी भी हैं जिनका वेतन प्रधानी निधि से 6000 रुपये दिया जाता है।अफसोस तो इस बात का है कि सोखता पर दक्कन कब लगेगा क्या किसी अनहोनी ईन्तजार हो रहा है।
