आजमगढ़। जिला सभगार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में शामिल हुए आजमगढ़ सदर सांसद धर्मेंद्र यादव ने सरकार के योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद धर्मेंद्र यादव ने बताया कि बहुत सारे मुद्दे पर संतोषजनक परफॉर्मेंस नहीं है अधिकारियों की, उस पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से चर्चा हुई और उम्मीद करता हूँ कि अगली बैठक तक जो अधिकारियों ने आश्वशन दिया है उस तय समय के अंदर आजमगढ़ के लोगों की समस्याओं का समाधान होगा विशेषकर बिजली की समस्या गम्भीर समस्या है, सड़कों की समस्या, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क की समस्या सहित तमाम समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने आश्वासन दिया है और उस पर गंभीरता से वह लोग काम करेंगें। जनपद की तरक्की कैसे हो विकास कैसे हो, समस्या अगर है तो उसका समाधान कैसे हो, इस पर सभी लोगों ने गंभीरता से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ के विकास के लिए लखनऊ से लेकर दिल्ली तक जहां जरुरत पड़ेगी अपनी बात रखने का काम करेंगे।
